हाथरस : आवास-विकास कॉलोनी में लगे शिविर में होता टीकाकरण और मौजूद नगर पालिकाध्यक्ष। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना से बचाव के लिएटीकाकरण अभियान जारी है। शुक्रवार को जिले में कई केंद्रों पर वैक्सीन की किल्लत रही और कुछ केंद्रों पर काफी भीड़ लगी रही। जिले के 34 टीकाकरण केंद्रों पर 3915 लोगों के टीके लगाए गए।
इधर, आवास-विकास कॉलोनी स्थित प्रकाश फार्मास्युटिकल्स पर टीकाकरण शिविर लगाया गया। शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कोरोना से बचने के लिए मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने और वैक्सीन लगवाने की अपील लोगों से की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीमा कुमारी, नीरज कुमारी, मंजू, राखी, सुमन आदि मौजूद थीं। संवाद