फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कौन बनेगा प्रेरक बालक प्रतियोगिता में शामिल हुए 37438 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिन कौन बनेगा प्रेरक बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के परिषदीय स्कूलों के 37,438 बच्चे शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को भी होगा। इसके बाद तहसील व जनपद स्तरीय प्रतियोगिता होगी।
वैसे तो यह प्रतियोगिता एक ही दिन में होनी थी, लेकिन शिक्षकों के अनुरोध पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रश्न उत्तर की लिंक की तिथि दो दिन के लिए और बढ़ाई गई है। अब लिंक की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। यह लिंक शाम पांच बजे तक काम करेगा। बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता में जिले भर के 16,239 प्रतिभागी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में 21,199 बच्चे शामिल हुए। इस प्रकार दो दिन इस प्रतियोगिता में 37,438 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिला समन्वयक (डीसी) क्वालिटी अशोक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित बच्चों की ब्लॉक स्तरीय और फिर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें