फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पहले दिन नौ केंद्रों पर 275 किशोरों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में पहले दिन 15-18 वर्ष तक के किशोरों के टीकाकरण की गति काफी धीमी रही। नौ केंद्रों पर मात्र 275 किशोर ही कोरोना का टीका लगवाने के लिए पहुंचे। सोमवार से 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ। शहर के जिला महिला अस्पताल और सीएमओ दफ्तर परिसर स्थित नगरीय स्वास्थ्य इकाई पर ही किशोर कोरोना टीका लगवाने के लिए पहुंचे।
जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर काफी कम टीकाकरण हुआ। पहले दिन नौ केंद्रों पर 275 किशोरों को टीका लगाया जा सका। इसके अलावा वयस्कों में पहले दिन 2585 को प्रथम डोज और 4070 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक जिले के 86 फीसदी लोगों को कोरोना के टीके की पहली डोज और 53.5 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। 15 से 18 वर्ष आयु वाले किशोरों की टीकाकरण की गति काफी धीमी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें