फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पहली पाली में 2741, दूसरी में 1403 परीक्षार्थी गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में जिला प्रशासन व पुलिस की निगरानी में यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 23223 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 2731 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट के 15671 विद्यार्थियों में से 1403 विद्यार्थी परीक्षा में गैर हाजिर रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई।
सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में हाईस्कूल के 25171 विद्यार्थियों में से 22526 ने विज्ञान की परीक्षा दी और 2645 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में मनोविज्ञान के पेपर में 12वीं के 62 परीक्षार्थियों में से एक गैर हाजिर रहा। वहीं 12वीं के 636 विद्यार्थियों ने शिक्षा शास्त्र की परीक्षा दी और 95 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा दी। जीव विज्ञान के पेपर में 7994 परीक्षार्थियों में से 7238 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 756 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में हुई गणित की परीक्षा में 7030 विद्यार्थी शामिल हुए और 647 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दोनों पाली की परीक्षा में हाईस्कूल के 25171 परीक्षार्थियों में से 2645 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं इंटरमीडिएट के 14965 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 1499 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सुचिता पूर्ण तरीके से हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें