हाथरस : ब्लॉक हाथरस के कार्यालय पर पंचायत चुनाव के नामांकन पत्र लेने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल करने की तिथि नजदीक होने के कारण रविवार को होली के अवकाश के बावजूद विकास खंड कार्यालय पर नामांकन पत्र खरीदने वालों का तांता लगा रहा।
अब तक ग्राम प्रधान पद के 204 पर्चे, बीडीसी सदस्य पद के 74 व ग्राम पंचायत सदस्य के 24 नामांकन पत्र हाथरस ब्लॉक मुख्यालय से खरीदे जा चुके हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद ब्लॉक कार्यालय खुला रहा। सुबह से ही यहां पर्चा खरीदने वालों की लाइन लगी रही। शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र खरीदने वालों की लाइन लगी रही।
रविवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 129, बीडीसी सदस्य पद के 63, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 24 पर्चों की बिकी हुई। संबंधी दस्तावेजों को देखने के बाद ही नामांकन पत्र दिए गए। उम्मीदवार अपने नामांकन प्रपत्रों को पूरा करने में जुट गए हैं। अदेयता प्रमाण पत्र लेने के लिए भी विभिन्न विभागों में भागदौड़ की जा रही है।