न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक महिला ने पति से विवाद के बाद घर में रखी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। यह देखकर उसके परिवार के लोग घबरा गए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली सदर इलाके के शहर से सटे एक गांव निवासी व्यक्ति का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिवार के लोगों ने उन्हें शांत करा दिया, लेकिन इस बात से गुस्साई महिला ने घर में रखी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया।
इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। यह देखकर परिजन घबरा गए और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।