फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहर में गाजे-बाजे के साथ शहर में निकाली हनुमान शोभायात्रा

विज्ञापन
हाथरस : हनुमान जी की शोभायात्रा में शामिल हनुमान जी के स्वरूप व अन्य लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान में चल रहे महोत्सव के तहत रविवार को हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कई जगह आरती उतारकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा देर रात तक शहर में धूम मचा रही थी।
शोभायात्रा हनुमान गली से शुरू होकर मोती बाजार, सराफा बाजार, घंटाघर, हलवाई खाना, सासनी गेट, सरक्यूलर रोड, कोमल कांपलेक्स, पंजाबी मार्केट आदि मुख्य मार्गों से होते हुए बाड़े में पहुंची। यहां हनुमान जी की आरती उताकर प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में भक्त प्रभुराम व हनुमान जी महाराज का जयघोष करते हुए चल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामबहादुर यादव, पवन गौतम, कैलाश चंद्र, बलराम यादव, मुकेश गौतम, शिवंशकर गुरु, गोविंद राम शर्मा, विजय माथुर, सचिन माहेश्वरी, विनय माहेश्वरी, सिद्धार्थ, मुकेश ठाकुर, प्रमोद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुधीर पचौरी, मुकेश दीक्षित के अलावा गौरांग प्रेमरस माधुरी रामलीला रासलीला संस्थान के कलाकार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें