फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राशन कार्डों के सत्यापन में जुटे 132 अधिकारी व कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में अंत्योदय अन्न योजना एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों के सत्यापन के लिए विभाग की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सत्यापन के लिए जिले के 132 अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सत्यापन की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों को भी नामित किया गया है। अपात्र मिलने वाले कार्डधारकों के राशन कार्ड काटने के साथ साथ अपात्रों से वसूूली की कार्रवाई भी की जाएगी।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत 2011 की जनगणना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 78.56 प्रतिशत एवं नगरीय क्षेत्र में 64.43 प्रतिशत आबादी के आच्छादन का प्राविधान किया गया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 79 प्रतिशत एवं नगरीय क्षेत्र में 64 प्रतिशत आबादी का आच्छादन कर लिया गया है। विभाग को यह शिकायतें मिल रही हैं कि अपात्र लोगों द्वारा राशन कार्ड बनवा लिए गए हैं।
विज्ञापन

पात्र लोग अभी भी राशनकार्ड से वंचित हैं। कुछ राशनकार्डों में परिवार के मुखिया अथवा परिवार का अन्य कोई सदस्य मृत हो गया है, लेकिन अभी भी उनके नाम राशनकार्ड में जुड़े हैं। डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में प्रचलित राशन कार्डों का सत्यापन आवश्यक है। वर्तमान में प्रचलित अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के मृतक अपात्र अनिवासित आदि विभिन्न श्रेणियों के व्यक्ति हो सकते हैं।
विज्ञापन

कार्डधारकों की पात्रता का नियमानुसार सत्यापन कराने के लिए 18 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। सत्यापन में न्याय पंचायतवार और ग्राम पंचायतवार सत्यापनकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है। प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सहायक विकास अधिकारी और नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका और नगर पंचायत के कर्मचारियों, मुख्य सेविकाओं, सहायक अभियंता नलकूप और ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में खंड विकास अधिकारियों को नामित किया गया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी और नगरीय क्षेत्र में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा प्रतिदिन राशनकार्ड के सत्यापन के कार्य की समीक्षा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें