सुबह से ही लाभार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद एक-एक कर जिलेभर से हज यात्रा पर जाने वाले 20 यात्रियों को वैक्सीन लगाई।
हाथरस जिले से हज यात्रा-2024 पर जाने वाले हज यात्रियों का 2 मई को शहर के सीएमओ कार्यालय परिसर में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण हुआ। हज पर जाने से पहले यात्रियों ने बीमारी से बचाव का टीका लगवाया।
विज्ञापन
शहर के आगरा रोड स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी पर हाथरस से जाने वाले हज यात्रियों के लिए टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर लगाया। सुबह से ही लाभार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद एक-एक कर जिलेभर से हज यात्रा पर जाने वाले 20 यात्रियों को वैक्सीन लगाई। हज ट्रेनर हाफिज मोहम्मद सलीम कुरैशी ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल, वीसीसीएम दिनेश सिंह, धर्म सिंह आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।