फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गाली-गलौज के साथ जमकर मारपीट, झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित

Fri, 03 May 2024 03:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव खेड़िया टप्पा में खाद के गड्ढे भरे जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
गांव खेड़िया टप्पा में झगड़े का प्रसारित वीडियो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में गाली-गलौज के साथ जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने अवैध असलाह निकाल लिए। गली में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट और हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है।

विज्ञापन


गांव खेड़िया टप्पा में खाद के गड्ढे भरे जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगे। मारपीट के बाद एक पक्ष तमंचे और पोनियां निकाल लाया तथा हथियारों को लहराने लगे। घटना में महिलाएं भी शामिल हो गईं और एक-दूसरे को गाली गलौज कर मारपीट करने लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें