फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखधाम एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, तीन घंटे हाथरस जंक्शन पर खड़ी रही ट्रेन, दूसरे इंजन से अलीगढ़ हुई रवाना

Sat, 08 Nov 2025 10:40 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इंजन फेल होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। रात करीब 2:39 बजे कि इस घटना के करीब 3 घंटे बाद 05:30 बजे ट्रेन को दूसरा इंजन लगाकर अलीगढ़ की ओर रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर खड़ी गोरखधाम एक्सप्रेस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-मध्य रेलवे के कानपुर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेन नंबर 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस का हाथरस जंक्शन स्टेशन पर इंजन फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन करीब 3 घंटे तक हाथरस जंक्शन स्टेशन पर खड़ी रही। दूसरे इंजन की सहायता से ट्रेन को अलीगढ़ की तरफ रवाना किया जा सका।

विज्ञापन


गोरखपुर से भटिंडा की तरफ जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस 8 नवंबर सुबह जैसे ही हाथरस जंक्शन स्टेशन को पार कर रही थी, इसी दौरान उसका इंजन फेल हो गया। ट्रेन हाथरस जंक्शन स्टेशन पर खड़ी हो गई। इंजन फेल होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। रात करीब 2:39 बजे कि इस घटना के करीब 3 घंटे बाद 05:30 बजे ट्रेन को दूसरा इंजन लगाकर अलीगढ़ की ओर रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अप ट्रैक की करीब 10 ट्रेनों को लूप लाइन से धीमी गति के साथ अलीगढ़ की तरफ रवाना किया जा सका। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन को दूसरा इंजन लगाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें