फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बच्ची के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 07:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बेटी ने भाभी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो उसने बेटी को पीटा और उसके साथ दुष्कर्म करवाया। उसे मारपीट कर भयभीत कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कोतवाली में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक गांव निवासी व्यक्ति ने कहा है कि वह साधु हो गया है और परिवार से अलग रहता है। नौ वर्ष पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई। उसकी दो पुत्री में से एक को ससुरालीजन ले गए और 12 वर्षीय छोटी बेटी को बड़े भाई की पत्नी ने अपने पास रख लिया। उसकी भाभी के संबंध कई वर्षों से पास के ही एक गांव के युवक से हैं। 

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बेटी ने भाभी को इस युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो उसने बेटी को पीटा और उसके साथ दुष्कर्म करवाया। उसे मारपीट कर भयभीत कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कई बार भाभी ने अपने सामने उसकी बेटी से इस युवक से दुष्कर्म करवाया। बेटी ने इसकी जानकारी पड़ोस की महिला को दी। उसके बाद उसे गांव वालों ने वृंदावन से बुलाया। तब उसकी बेटी ने इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म के दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में दो लोगों के खिलाफ नौ सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त नरदेव और सरला को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें