फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पतंग पकड़ने के चक्कर में छत से गिरी बच्ची, हुई दर्दनाक मौत

Sat, 15 Apr 2023 10:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मधुगढ़ी निवासी बिहारीलाल की छह वर्षीय बेटी तुलसी शनिवार की देर शाम घर की छत पर बैठी हुई थी। मोहल्ले के ही एक युवक की पतंग टूटकर उसकी छत के पास आ गई।  
विज्ञापन
मृतक बच्ची तुलसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी में शनिवार की देर शाम पतंग पकड़ने के चक्कर में एक बच्ची छत से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनउसके शव को वहां से ले गए।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी निवासी बिहारीलाल की छह वर्षीय बेटी तुलसी शनिवार की देर शाम घर की छत पर बैठी हुई थी। मोहल्ले के ही एक युवक की पतंग टूटकर उसकी छत के पास आ गई।  बताते हैं कि युवक ने बच्ची से पतंग पकड़ने को कहा। इस पर बच्ची पतंग पकड़ने के लिए आगे बढ़ी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में ही परिजनों का करूण क्रंदन शुरू हो गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें