कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती थाना क्षेत्र के ही एक कॉलोनी निवासी एसी मिस्त्री के साथ चली गई थी। परिजनों ने मिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक और युवती को बरामद कर लिया। युवती प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी रही।
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने प्रेमी के साथ गई लड़की को बरामद कर लिया है। वह अपने प्रेमी के साथ में रहने की जिद पर अड़ी है। 1 दिसंबर को पुलिस ने युवती के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
बता दें कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती थाना क्षेत्र के ही एक कॉलोनी निवासी एसी मिस्त्री के साथ चली गई थी। परिजनों ने मिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक और युवती को बरामद कर लिया। परिजनों ने मुताबिक लड़की अभी नाबालिग है, जबकि लड़की का कहना है कि वह बालिग है।
परिजनों ने उसको घर चलने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि पुलिस युवती के शैक्षिक प्रमाणपत्र व चिकित्सकीय परीक्षण की रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी।