फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस-एसपी ने नहीं सुनी गुहार, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Tue, 30 Apr 2024 10:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला का आरोप है कि 29 अगस्त 2022 को जब वह अपने घर पर अकेली थी। तब अचानक उसके पति के घनिष्ठ संबंधी गांव के दो लोग व अन्य एक व्यक्ति घर के अंदर घुस आए। इन लोगों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। तीनों ने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो साल पहले महिला के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट अब न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि 29 अगस्त 2022 को जब वह अपने घर पर अकेली थी। तब अचानक उसके पति के घनिष्ठ संबंधी गांव के दो लोग व अन्य एक व्यक्ति घर के अंदर घुस आए। इन लोगों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और तमंचा निकालकर धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो उसे और उसके पूरे परिवार की हत्या कर देंगे। तीनों ने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। 

उसने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और न चिकित्सकीय परीक्षण कराया। एसपी को भी शिकायती पत्र भेजा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म करने एवं घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें