फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्टररोल में मजदूरों के भुगतान से पहले ही करा लिए हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विकास खंड मुरसान के ग्राम लहरा व ब्लॉक हाथरस के गांव शहजादपुर में मनरेगा के तहत किए जा रहे तालाब खुदाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने मजदूरों की मस्टरोल में उपस्थिति दर्ज न होने पर जताई नाराजगी। मस्टररोल में मजदूरों के भुगतान से पूर्व ही हस्ताक्षर पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्राम सेवक से जानकारी ली कि कितने लोगों को आज काम पर लगाया गया है। ग्राम सेवक ने बताया कि 64 लोगों को काम पर लगाया गया था, जिसमें से 54 लोग उपस्थित है। डीएम द्वारा पिछले दिनों में किए गए कार्य के संबंध में मस्टररोल चेक करने पर पाया गया कि कोई भी व्यक्ति अनुपस्थित नहीं रहा है। जिलाधिकारी ने मस्टररोल चेक किया जिसमें पाया गया कि मस्टररोल 2 मई 2020 को जारी किया गया है परंतु नरेगा के अन्र्तगत काम पर लगे किसी भी मजदूर की उपस्थिति मस्टररोल में दर्ज नहीं की गई। मस्टररोल में उपस्थिति दर्ज न होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए ग्राम सेवक को मस्टररोल में प्रतिदिन प्रात: काम पर आने के साथ ही तत्काल उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि आगे से मस्टररोल पर उपस्थिति दर्ज नही की गई तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

नरेगा के अंतर्गथ काम कर रहे मजदूरों से भुगतान के बारे में जानकारी की गई। मजदूरों ने बताया कि अभी भुगतान नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को नियमानुसार ससमय भुगतान कराने के निर्देश दिए। डीएम ने काम पर लगे मजदूर नरेंद्र, आनंद राव, वासुदेव को बुलाकर जानकारी कि कितने दिनों से काम पर आ रहे हैं। उन्होने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल से लगातार काम पर आ रहे हैं। उपस्थिति पंजिका में किसी भी मजदूर के हस्ताक्षर न होने पर डीएम ने नारजगी जाहिर करते हुये नियमित रूप से हस्ताक्षर कराने के निर्देश दियें। जॉब कार्ड चेक करने पर पाया गया कि काम कर रहे कुछ लोगों के पास साइट पर जॉब कार्ड उपलब्ध नहीं हैं और जो जॉब कार्ड उपलब्ध हैं उन पर किसी भी प्रकार की एंट्री दर्ज नहीं की गई है। कुछ जॉब कार्डों में पाया गया कि काम कर रहे मजदूरों के जॉब कार्ड में पिछले 6 से 7 वर्ष के मध्य में कोई एंट्री दर्ज नहीं है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि साइट पर काम करने वाले प्रत्येक मजदूर का जॉब कार्ड अवश्य होना चाहिए साथ ही नियमित रूप से एंट्री दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत शहजादपुर विकास खंड हाथरस में नरेगा के अंतर्गत किए जा रहे तालाब खुदाई के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जानकारी की गई कि कितने लोग काम पर लगे हुए हैं। ग्राम सेवक ने बताया कि कुल 37 लोग काम पर लगे हुए हैं। जिलाधिकारी ने सोनवीर, अनूप, मुरारी, लाल, की मस्टररोल से मिलान करते हुए उपस्थिति चेक की गयी। जिसमें सभी उपस्थित पाए गयें। काम पर लगे 13 लोगों के बैंक खाता संख्या उपलब्ध न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जो लोग काम कर रहे हैं यदि उनके खाते बंद हो गए हैं अथवा उनका खाता नहीं खुला है तो उन सभी के तत्काल बैक खाता खुलवाते हुए भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। भुगतान में किसी भी दशा में विलंब नहीं होना चाहिए। मस्टररोल में मजदूरों के भुगतान से पूर्व ही हस्ताक्षर पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। यहां पर भी किसी भी जॉब कार्ड में एंट्री न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन जॉब कार्ड पर एंट्री दर्ज करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें