फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहरीली वस्तु, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत खराब हो गई। परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से परिजन उनको प्राइवेट अस्पताल ले गए।
चंदपा क्षेत्र के गांव निवासी युवक का अपने ही गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार वाले इस बात का विरोध करते थे। प्रेम प्रसंग के चलते युवक के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी, शनिवार को उसकी शादी थी। शादी करने जाने से पहले ही युवक ने अपनी प्रेमिका को फोन करके खेत पर बुलाया और फिर दोनों ने वहीं पर जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए और फिर दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे उन्हें रेफर कर दिए जाने पर परिवार के लोग उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी होने पर एसएचओ चंदपा वीपी गिरी निजी अस्पताल पहुंचे और दोनों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इंस्पेक्टर वीपी गिरी ने बताया कि दोनों हालत में काफी सुधार है। परिजन अब दोनों की शादी करने की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें