फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने मारे छापे, मिलावट के शक में लिए नमूने

Tue, 08 Oct 2024 09:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावट के शक में साबूदाना, मूंगफली दाना, खुला साबूदाना, साबूदाना पापड़ और काला चना के पांच नमूने लिए।
विज्ञापन
रिलाइंस रिटेल स्मार्ट बाजार में खाद्य वस्तुओं की जांच करती टीम - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलीगढ़ रोड स्थित रिलाइंस रिटेल के स्मार्ट बाजार का निरीक्षण किया। मिलावट के शक में साबूदाना, मूंगफली दाना, खुला साबूदाना, साबूदाना पापड़ और काला चना के पांच नमूने लिए।

विज्ञापन

 
सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने महमूदपुर बरसै स्थित जय श्रीफूड प्रालि से खुली नमकीन और खुला रिफाइंड पामोलीन ऑयल के कुल दो नमूने लिए। स्मार्ट बाजार में करीब 30 किग्रा दूषित फल और सब्जी कारोबारी की सहमति से नष्ट कराया गया। 

मेंडू रोड स्थित प्रशांत ट्रेडर्स से टीम ने कुट्टू का आटा, एवरी डे मेगा मार्ट से साबूदाना, विष्णुपुरी स्थित सौरभ राना की दुकान से कुट्टू के आटा का नमूना मिलावट के संदेह के आधार पर लिया। कस्बा सहपऊ के बड़ा बाजार स्थित रविकांत वार्ष्णेय की किराना की दुकान से साबूदाना का नमूना मिलावट के संदेह पर जांच के लिए लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें