फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीएम जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में मिली खामियां, स्टाफ नर्स ने नहीं पहन रखा था एप्रिन, वेतन रोका

Sun, 30 Apr 2023 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौमरी में सीएमओ ने पाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर होने वाली जांचों का रजिस्टर नहीं बनाया गया है। उपस्थित फार्मासिस्ट को होने वाली सभी जांचों की पर्याप्त जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले के दौरान रजिस्ट्रर चेक करते सीएमओ डॉ.मंजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मंजीत सिंह ने रविवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया। एक स्टाफ नर्स के वेतन आहरण पर उन्होंने रोक लगा दी। उसने एप्रिन नहीं पहन रखा था। कई केंद्रों पर जांच नहीं हो रही थी। सीएमओ ने इस पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौमरी में सीएमओ ने पाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर होने वाली जांचों का रजिस्टर नहीं बनाया गया है। उपस्थित फार्मासिस्ट को होने वाली सभी जांचों की पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने फार्मासिस्ट को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी से जांच सीखने एवं सीखने के पश्चात रजिस्टर सही तरह से बनाने के साथ ओपीडी और सामान्य जांच को बढ़ाने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसई काजी के निरीक्षण के दौरान उन्हें वार्ड बॉय तोताराम गैरहाजिर मिले।

स्वास्थ्य केंद्र पर होने वाली जांचों के बारे में जानकारी की गई तो स्टाफ ने बताया कि उनके पास सारे उपकरण नहीं हैं। उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया कि वह सीएचसी सासनी से उपकरण लाकर जांच करना शुरू करें। बिजली और पानी की भी वहां समस्या मिली। उन्होंने इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएचसी सासनी में उन्हें स्टाफ नर्स कल्पना शर्मा एप्रिन पहने हुए नहीं मिलीं। सीएमओ ने उनके 30 अप्रैल के वेतन आहरण पर रोक लगा दी। वहां उन्हें दो मरीज भर्ती मिले। सीएमओ ने निर्देश दिए कि डिस्चार्ज करने के पहले इनका होमो ग्लोबिन एवं अन्य सामान्य जांच कराई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें