फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चुनाव प्रचार में नहीं पहुंचे पदाधिकारी, तो कांग्रेस प्रत्याशी ने सपा को दिया समर्थन,छोड़ी पार्टी

Sun, 30 Apr 2023 06:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजू उर्फ राजीव उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को समर्थन दिया। साथ ही कांग्रेस छोड़कर सपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
मुरसान में सपा प्रत्याशी देशराज सिंह के आवास पर अपना समर्थन देते कांग्रेस प्रत्याशी राजीव उर्फ राजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजू उर्फ राजीव उपाध्याय ने रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को अपना समर्थन दिया। कांग्रेस प्रत्याशी राजीव उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारियों को लगातार प्रचार- प्रसार के लिए बुलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


लेकिन कोई भी पदाधिकारी उसके साथ नहीं आने को तैयार हो रहा है। जिसके चलते वह काफी परेशान है। पिछले कई दिनों से वह अकेला ही खुद घर घर जाकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था। लेकिन अब उसके साथ रहने वाले लोग भी कांग्रेस का समर्थन छोड़ रहे हैं। इस पर मुरसान के काफी कांग्रेस समर्थकों के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को समर्थन दिया जाए। 

जिसके चलते रविवार को सभी लोग एकत्रित होकर पूर्व चेयरमैन सपा प्रत्याशी देशराज सिंह के आवास पर पहुंचे और अपना समर्थन देने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस को छोड़कर सपा पार्टी की टोपी पहनकर सपा प्रत्याशी देशराज सिंह को माला पहनाई। देशराज सिंह ने भी राजीव को माला पहनाकर सपा पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान अन्य समर्थकों ने भी माला पहनाकर एक दूसरे का सम्मान किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें