फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: बंद पड़े ईंट कारखाने में डकैती की साजिश रचते हुए पांच लोग गिरफ्तार, चार अलीगढ़ और एक नोएड का

Sat, 06 Apr 2024 07:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस-सादाबाद मार्ग स्थित बंद पड़े एक इंटर लॉकिंग ईंट कारखाना से गांव में डकैती की योजना बनाते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार तमंचा, आठ कारतूस, एक चाकू और एक बैगनार कार बरामद की है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी और बरामद सामान - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद में चंदपा कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से एक कार, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में चार अलीगढ़ और एक नोएडा से है।

विज्ञापन


चेकिंग अभियान के दौरान 6 अप्रैल को हाथरस-सादाबाद मार्ग स्थित बंद पड़े एक इंटर लॉकिंग ईंट कारखाना से गांव में डकैती की योजना बनाते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम सचिन कुमार पुत्र हरेंद्र कुमार निवासी बढ़ोला हाजी थाना लोधा, प्रशांत कुमार पुत्र गोपाल सिंह, निवासी, गांव भरतपुर थाना लोधा जिला अलीगढ़,  वीकेश पुत्र हरेंद्र कुमार निवासी बढ़ौला थाना लोधा, अंशू पुत्र राकेश सिंह निवासी सुदेश पुर थाना चंडौस व सुशील कुमार पुत्र राम खिलाड़ी निवासी इल्दौली थाना बिसरख बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार तमंचा, आठ कारतूस, एक चाकू और एक बैगनार कार बरामद की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुनीता मिश्रा समेत अन्य लोग थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें