सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मधुगढ़ी में 24 दिसंबर को एक दुकानदार मीट बेच रहा था। दूसरे दुकानदार ने उसे अपनी दुकान के अंदर ही मीट बेचने को कहा। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया था। दोनेां पक्षों में गाली-गलौज व जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पथराव भी हुआ था।
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मधुगढ़ी में मीट बेचने को लेकर मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पांच अरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलस ने सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मधुगढ़ी में 24 दिसंबर को एक दुकानदार मीट बेच रहा था। दूसरे दुकानदार ने उसे अपनी दुकान के अंदर ही मीट बेचने को कहा। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया था। दोनेां पक्षों में गाली-गलौज व जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पथराव भी हुआ था। पथराव से मौके पर अफरा- तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों से युनुस पुत्र इब्राहम, सादाब व सैफ पुत्रगण युनुस निवासीगण मधुगढ़ी घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया था। सदर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए सोहेब पुत्र यूनुस, यूनुस, मोंटू पुत्रगण इब्राहम, एजाज व फैजान पुत्रगण एहसाम को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि मापरपीट व पथराव के मामले में पांच अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।