फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पहले लूटी इज्जत, फिर कर लिया निकाह, नहीं ले गया अपने घर, छोड़ा युवती को अकेला

Thu, 16 Mar 2023 10:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। कार्रवाई के डर से धोखाधड़ी कर निकाह करने व बाद में उसे छोड़ गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक ने पहले युवती की इज्जत लूट ली, उसके बाद पुलिस द्वारा पकड़े जाने से बचने के लिए निकाह कर लिया। निकाह के बाद युवक उसे अपने घर नहीं ले गया। आखिर में युवक ने युवती को छोड़ दिया। ऐसा मामला हाथरस के सिकंदराराऊ में सामने आया है।

विज्ञापन


सिकंदराराऊ नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। कार्रवाई के डर से धोखाधड़ी कर निकाह करने व बाद में उसे छोड़ गया। पीड़िता के पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी को कुछ दिन पहले तीन युवक बहला फुसला कर ले गए थे। आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर एक युवक ने युवती से निकाह कर लिया। लेकिन निकाह के बाद उसे अपने घर नहीं ले गया। 

आरोप है कि युवक ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए युवती के साथ निकाह किया था। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें