पिंटू अपनी बुआ के घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। तभी वहां उनके दो साथी क्रिकेट खेलकर आकर उनके साथ बैठ गए। इस दौरान पीछे से गांधी मूर्ति की तरफ से गली से होकर चार युवक आए। इनमें से दो के मुंह पर कपड़ा बंधा था। आरोपियों ने आकर गालियां दीं और पिस्टल से उन पर फायर कर दिया।
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव पचौं में घर के बाहर चबूतरे पर बैठे युवक पर गांव के चार नामजदों ने पिस्टल से फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनकर मौके पर परिजन पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी बाइकों पर बैठकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट चार नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गांव पचौं निवासी पिंटू पुत्र बाबू सिंह ने बताया कि 29 अगस्त की शाम करीब पौने पांच बजे अपनी बुआ के घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। तभी वहां उनके दो साथी क्रिकेट खेलकर आकर उनके साथ बैठ गए। इस दौरान पीछे से गांधी मूर्ति की तरफ से गली से होकर चार युवक आए। इनमें से दो के मुंह पर कपड़ा बंधा था। इनके नाम दीपक उर्फ दीपू, अभिषेक उर्फ चीकू पुत्रगण रेशमपाल, राजेश पुत्र सज्जनपाल और सोनू पुत्र गिर्राज बघेल हैं।
आरोपियों ने आकर गालियां दीं और पिस्टल से उन पर फायर कर दिया। गोली उनके कंधे के पास से निकल गई और वह बाल-बाल बच गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।