फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल

Fri, 22 Mar 2024 09:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पिता-पुत्र आगरा से दवा लेकर बाइक पर गांव लौट रहे थे। तभी बिसाना के पास रुक गए। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क में दूर जाकर गिरे। हादसे में पिता की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक उमा शंकर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस स्थित आगरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित बिसाना के निकट 22 मार्च दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए शहर के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। पिता की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी 45 वर्षीय उमाशंकर पुत्र चौबसिंह बेटा ज्ञानेंद्र के साथ बाइक पर सवार आगरा दवा लेने के लिए गए थे। जब वह आगरा से वापस लौट रहे थे। तभी बिसाना के पास रुक गए। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क में दूर जाकर गिरे। स्थानीय लोगों की मदद के लिए मौके पर दौड़ पड़े। 

घायल अवस्था में पिता-पुत्र को बागला संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पिता उमा शंकर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उमाशंकर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें