कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी के निकट दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी के समीप 24 नवंबर को दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी के निकट दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें राहुल पुत्र प्रेम चंद निवासी सुमरगढ़ी, विवके पुत्र मनोहरलाल निवासी गांव रघनियां, कृष्णा पुत्र चंद्रपाल निवासी तमना गढ़ी व विपिन पुत्र रुसतम निवासी गांव रघनियां कोतवाली हाथरस गेट घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।