अमर उजाला फाउंडेशन ने हाथरस में सासनी के प्राथमिक विद्यालय नंबर वन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 115 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
हाथरस में सासनी कस्बा के प्राथमिक विद्यालय नंबर वन स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ एमडी फिजीशियन नेत्र चिकित्सक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 115 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
इसके साथ ही बच्चों को के साथ वहां पर मौजूद विद्यायल के स्टाफ को परामर्श दिया गया कि वह सर्दी से बचने के लिए बच्चों के अभिभावकों को गर्म कपड़े पहने के साथ पैरों में जूते एवं मोजा भी पहना कर विद्यायल भेजें । शिविर का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका गोपी अग्रवाल ने मां सरस्वती के चलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
डॉ नीतू कुंतैल एवं डॉ अलका एवं असलम ने बच्चों की पेट ,लंबाई ,वजन, आंख और दांत की जांच की और उनको सजग रहने और साफ-सफाई रखने को कहा। स्कूल के प्रधानाध्यापिका गोपी अग्रवाल ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय में आकर बच्चों को जो दिक्कत हो रही थी उनको दवा देकर दूर किया। इस मौके पर पूनम शर्मा सईदा अख्तर, आकाश कौशिक मौजूद रहे।