फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: ईवीएम की सुरक्षा में त्रिस्तरीय सुरक्षा कवच, चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख की नजर

Wed, 08 May 2024 11:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एमजी पॉलिटेक्निक में कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को रखा गया है। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में कैद किया गया है। चप्पे-चप्पे पर अर्द्धसैनिक बल तैनात है। ईवीएम सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एमजी पॉलीटेक्निक में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात अर्द्ध सैनिक बल के जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस लोकसभा चुनाव के बाद 10 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। त्रिस्तरीय सुरक्षा कवच से ईवीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


एमजी पॉलिटेक्निक में कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को रखा गया है। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में कैद किया गया है। चप्पे-चप्पे पर अर्द्धसैनिक बल तैनात है। ईवीएम सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। मुख्य द्वार से लेकर स्ट्रांग रूम के गेट तक जवान तैनात हैं। पुलिस फोर्स को भी बाहरी सुरक्षा के तौर पर तैनात किया गया है। 

जिला प्रशासन की ओर से परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति का एक रजिस्टर में रिकॉर्ड रखा जा रहा है। बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति परिसर में नहीं जा सकेगा। आगुंतक परिसर में कितनी देर रुका इसका भी रिकॉर्ड रखा जाएगा। एक शिविर राजनैतिक दलों के लिए बनाया गया है, यहां एलईडी लगाई गई,जो कि स्ट्रांग रूम पर लगे कैमरों से संबंद्ध है।
विज्ञापन


इन 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद

  • अनूप सिंह - भाजपा - कमल
  • जसवीर - सपा - साइकिल 
  • हेमबाबू धनगर - बसपा - हाथी
  • घनश्याम सिंह - स्वराज भारतीय न्याय पार्टी - गैस सिलिंडर 
  • डॉ. जयवीर सिंह धनगर - राष्ट्र उदय पार्टी - ट्रक
  • जयपाल माहौर- निर्दलीय- ऑटो रिक्शा 
  • दिनेश साईं-निर्दलीय- कंप्यूटर 
  • मुन्नालाल जाटव- निर्दलीय- बल्ला
  • रवि कुमार- निर्दलीय- चारपाई
  • राजपाल सिंह- निर्दलीय- केतली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें