फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीयल खेड़ा पर ध्वस्त किए अतिक्रमण

Tue, 22 Aug 2023 11:50 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मोहल्ला सीयल खेड़ा पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए शहर के सीयल खेड़ा इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान नालियों और सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी और हथौड़ों से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन




बता दें कि इलाके में लोगों ने नाले-नालियों व सड़क पर पक्की सीढि़यां और स्लैब बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। इसकी शिकायत लगातार नगर पालिका अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। मंगलवार को नगर पालिका परिषद के कर अधीक्षक रामकिशोर के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ शहर के सीयल खेड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाए।



टीम ने नालियों व सड़क पर हो रहे पक्के अतिक्रमण को जेसीबी व हथौड़ा की मदद से तोड़वाया। यह देख अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। कार्रवाई के दौरान 20 अतिक्रमण को तोड़ा गया। पालिका अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर मंगलवार को यह कार्रवाई की गई है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान में आरआई राजीव शुक्ला, आरआई ज्ञानमोहन, येशुराज शर्मा, दिनेश गुप्ता आदि पालिका कर्मी व पुलिस बल उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें