फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दिन में पसीने से भीगे तो शाम को बारिश ने भिगोया

Tue, 22 Aug 2023 11:48 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की शाम को मौसम ने करवट बदली। काफी देर तक रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे गर्मी के तेवर ढीले हो गए और मौसम सुहाना हो गया। मौसम में आए बदलाव ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन





इससे पहले सुबह से ही मौसम साफ दिखाई दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप के तेवर तल्ख हो गए। दोपहर में आसमान से बरसती और उमस के चलते लोग परेशान रहे। चुभनभरी गर्मी से लोग पूरी तरह से पसीनों में सराबोर रहे। ऐसे में कूलर, पंखा और एसी भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दे सके। शाम होते-होते मौसम ने करवट बदली। घने काले बादल घिर आए। देखते ही देखते बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें