फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : होली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, उपस्थिति का मांगा जा रहा ब्योरा

Sun, 26 Feb 2023 11:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पंचायती राज विभाग में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों व सफाई कर्मियों के वेतन संबंधी प्रमाणपत्र एकत्रित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे कि निर्धारित समय से फरवरी का वेतन निकासी की जा सके।
विज्ञापन
salary - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सभी को वेतन व मानदेय का भुगतान होली से पहले हो जाएगा। पंचायती राज विभाग के निदेशक ने सात मार्च से पहले वेतन दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


लेखा विभाग ने सभी ब्लॉकों से सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति से लेकर अन्य कर्मचारियों का ब्योरा मांगा गया है। पंचायती राज विभाग में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों व सफाई कर्मियों के वेतन संबंधी प्रमाणपत्र एकत्रित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे कि निर्धारित समय से फरवरी का वेतन निकासी की जा सके।

डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि सभी संविदा कर्मचारियों का भी मानदेय होली से पहले दिलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति प्रमाणपत्र भी ब्लॉकों से मंगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें