फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अचानक पेट दर्द से बिगड़ी बुजुर्ग की तबीयत, जिला अस्पताल किया रेफर, हुई मौत

Sun, 17 Mar 2024 05:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अचानक पेट दर्द उठने से बुजुर्ग को परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। उसने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस पर परिजन उन्हें बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने गहनता के साथ देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला निवासी नगर निवासी एक बुजुर्ग की 17 मार्च की सुबह एकाएक तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन उन्हें शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। निजी चिकित्सक ने उन्हें बागला संयुक्त जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस पर परिजन उन्हें बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी 62 वर्षीय अशोक कुमार की अचानक 17 मार्च की सुबह तबीयत खराब हो गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों के मुताबिक उनके पेट में दर्द हुआ था। इस पर परिजन उन्हें शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। निजी चिकित्सक द्वारा उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

इस पर परिजन उन्हें बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने गहनता के साथ देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने अस्पताल में ही करुण क्रंदन शुरु कर दिया। रोते-बिलखते हुए परिजन शव को एंबुलेंस से अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें