फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बच्चों को स्कूल से घर ले जा रहा ई-रिक्शा पलटा, पांच बच्चे घायल

Mon, 11 Sep 2023 06:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने पर केवल एक ही ई-रिक्शा उन बच्चों को लेने स्कूल पहुंचा। सभी बच्चों की उम्र छह वर्ष से कम बताई जा रही है। वह सभी एक ही ई-रिक्शा में बैठ गए । जैसे ही उनका ई-रिक्शा उनके गांव के नजदीक पहुंचा, तो पलट गया ।
विज्ञापन
ई-रिक्शा, जो पलटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सहपऊ में स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों को गांव वापस छोड़ने जा रहा ई-रिक्शा रास्ते में पलट गया । ई-रिक्शा पलटने से उसमें बैठे बच्चों में से पांच बच्चे घायल हो गए । बच्चों की चीख पुकार सुनकर कुछ लोग वहां पहुंच गए और घायल बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया । जहां उपचार के बाद सभी बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


सहपऊ के एक स्कूल में गांव नगला मेवा के बच्चे ई-रिक्शा से पढ़ने आते हैं । बच्चे छोटे होने के  कारण से उनके अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए दो ई-रिक्शा का बंदोवस्त कर रखा है । दोनों ई-रिक्शा में ग्यारह बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने पर केवल एक ही ई-रिक्शा उन बच्चों को लेने स्कूल पहुंचा। सभी बच्चों की उम्र छह वर्ष से कम बताई जा रही है। वह सभी एक ही ई-रिक्शा में बैठ गए । 

जैसे ही उनका ई-रिक्शा उनके गांव के नजदीक पहुंचा, तो पलट गया । उसमें बैठे सभी बच्चे नीचे गिर पड़े और चीखने-चिल्लाने एवं रोने लगे । उनके रोने, चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां पहुंच गए । उनमें से 5 वर्षीय अनीस, 4 वर्षीय यश, 5 वर्षीय अंशु, 5 वर्षीय अभी एवं 6 वर्षीय नैतिक घायल हो गए। सभी घाायल बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया । अन्य बच्चों को मामूली चोट आई,  जिनको उनके परिजन घर ले गए । सीएचसी पर सभी बच्चों का उपचार कर उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि ई-रिक्शा पलटने एवं बच्चों के घायल होने की सूचना मिली थी । किसी बच्चे को अधिक चोट नहीं आई है। कोतवाली में किसी ने किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें