फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 14 घंटे जमकर बरसे बदरा, सड़कें बनीं ताल-तलैया, बाजार रहे बंद

Mon, 11 Sep 2023 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

14 घंटे से अधिक रुक-रुककर हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव व कीचड़ हो गया है। दोपहर बाद तक शहर के अधिकतर बाजारों में दुकानें नहीं खुलीं। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
हाथरस के चावड गेट से चूना वाला डंडा रोड पर जलभराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भादों के महीने में गरज के साथ बादल जमकर बरस रहे हैं। बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अगले दिन रविवार को दोपहर बाद तक जारी रहा।

विज्ञापन


14 घंटे से अधिक रुक-रुककर हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव व कीचड़ हो गया है। दोपहर बाद तक शहर के अधिकतर बाजारों में दुकानें नहीं खुलीं। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गर्मी से मिली निजात
हाथरस में 14 घंटे से अधिक हुई बारिश से लोगों की गर्मी से राहत मिली। रात के समय में लोगों को एसी और कूलर तक बंद करने पड़ गए।

गली-मोहल्लों से लेकर कॉलोनी व बाजार बने ताल-तलैया
हुई कई घंटे की बारिश ने नगर पालिका के सफाई व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले दावों की हवा निकालकर रख दी। शहर के अधिकतर, गली मोहल्ले, कॉलोनी व बाजारों में जलभराव हो गया। नाले-नालियों का पानी उफन-उफन कर सड़कों पर आ गया। जिसके चलते स्थानीय लोगों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र, रमनपुर, श्रीनगर, अलीगढ़ रोड स्थित, वसंत बाग, लेबर कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, मथुरा रोड स्थित श्रीनगर, मोहल्ला कैलाश नगर, आगरा रोड स्थित नवीपुर, आवास विकास कॉलोनी, कंचन नगर, श्यामकुंज, सादाबाद गेट के अलावा शहर के मोहनगंज, पंजाबी मार्केट, खातीखाना, होली वाली गली, किला गेट, गणेशगंज, बागमूला चौराह, कमला बाजार, पंजाबी मार्केट, सादाबाद गेट आदि इलाकों में जलभराव हो गया। आगरा रोड स्थित कोतवाली सदर, सीएमओ कार्यालय परिसर, बागला संयुक्त अस्पताल के निकट पुराने एसपी आफिस, रामबाग इंटर कॉलेज आदि सरकारी दफ्तरों के परिसर में भी पानी भरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें