- 14 नवंबर 2022 को सादाबाद में कार चालक को नींद की झपकी आने से कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस कार में सवार एक महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
- 10 दिसंबर 2022 को सिकंदराराऊ के गांव बरतर खास में चालक को झपकी आने से ईको कार ट्रक से टकरा गई। इस कार में जयपुर के कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
- 10 जून 2023 को सिकंदराराऊ में चालक को झपकी आने से पीछे से कार ट्रॉली में घुस गई। इसमें कासगंज के नदरई निवासी कुलदीप सिंह व प्रवीण कुमार की मौके पर मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।
- 15 जून 2023 को शहर के मथुरा रोड पर श्रद्धालुओं से भरा वाहन डीसीएम से टकरा गया। इसमें खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहीं महिला अंगूरी देवी निवासी छाता जिला मथुरा व शांती देवी निवासी कुम्हरई चंदपा की मौके पर मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हुए।
वर्तमान में हाथरस डिपो के पास चालक काफी कम हैं, फिर भी हम अयोध्या की बस में दो चालकों को भेज रहे हैं। हमने 36 नए चालकों की भर्ती का प्रस्ताव कानपुर भेजा है। जैसे ही इनकी नियुक्ति होगी, वैसे ही लंबी दूरी की बसों में दो चालकों को भेजना शुरू किया जाएगा। -आरिफ सिद्दीकी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, हाथरस डिपो।