हाथरस जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शैली सिंह का भी एडी के पद पर लखनऊ के लिए तबादला हुआ था। उन्होंने यहां से चार्ज छोड़ दिया और उन्हें यहां से कार्यमुक्त कर दिया गया। अब वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात डॉ. पुष्पलता को कार्यवाहक सीएमएस बनाया गया है।
हाथरस शहर के जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैली सिंह का बीते दिनों शासन द्वारा एडी के पद पर लखनऊ के लिए स्थानांतरण कर दिया गया। उन्हें अब यहां से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर अस्पताल में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. पुष्पलता को कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले शासन ने स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों के तबादले किए थे। जिसमें जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शैली सिंह का भी एडी के पद पर लखनऊ के लिए तबादला किया गया था। 1 अप्रैल को उन्होंने यहां से चार्ज छोड़ दिया और उन्हें यहां से कार्यमुक्त कर दिया गया।
अब उनके स्थान पर अस्पताल में ही वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात डॉ. पुष्पलता को कार्यवाहक सीएमएस बनाया गया है। डॉ. पुष्पलता द्वारा अपना चार्ज ग्रहण कर लिया गया है। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिला महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सेवा प्रदान करना डॉ. पुष्पलता के किए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।