मुरसान क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खेड़ा बरामई में शिक्षा का नया सत्र शुरू होने पर खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह की मौजूदगी में बच्चों के लिए नई किताबें वितरित की गई। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ ने सभी विद्यार्थियों को रोली से तिलक लगाकर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।
निजी विद्यालयों की भांति सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में भी 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया। बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर स्कूल में प्रवेश कराया गया। बच्चों को नई किताबें भी दी गईं। नई किताबें देख कर बच्चों की खुशियों का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन
मुरसान क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खेड़ा बरामई में शिक्षा का नया सत्र शुरू होने पर खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह की मौजूदगी में बच्चों के लिए नई किताबें वितरित की गई। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ ने सभी विद्यार्थियों को रोली से तिलक लगाकर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों को नियमित विद्यालय आने व मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कृष्णा राना, निशा यादव, शिखा गौतम, हरवीर सिंह आदि मौजूद थे।