फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: डॉ. पुष्पलता को जिला महिला अस्पताल की कमान, बनीं सीएमएस, डॉ. शैली सिंह लखनऊ में एडी के लिए कार्यमुक्त

Tue, 02 Apr 2024 07:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस  जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शैली सिंह का भी एडी के पद पर लखनऊ के लिए तबादला हुआ था। उन्होंने यहां से चार्ज छोड़ दिया और उन्हें यहां से कार्यमुक्त कर दिया गया। अब वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात डॉ. पुष्पलता को कार्यवाहक सीएमएस बनाया गया है।
विज्ञापन
डॉ. शैली सिंह को बुके देतीं जिला महिला अस्पताल की नई सीएमएस डॉ. पुष्पलता - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैली सिंह का बीते दिनों शासन द्वारा एडी के पद पर लखनऊ के लिए स्थानांतरण कर दिया गया। उन्हें अब यहां से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर अस्पताल में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. पुष्पलता को कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले शासन ने स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों के तबादले किए थे। जिसमें जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शैली सिंह का भी एडी के पद पर लखनऊ के लिए तबादला किया गया था। 1 अप्रैल को उन्होंने यहां से चार्ज छोड़ दिया और उन्हें यहां से कार्यमुक्त कर दिया गया। 

अब उनके स्थान पर अस्पताल में ही वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात डॉ. पुष्पलता को कार्यवाहक सीएमएस बनाया गया है। डॉ. पुष्पलता द्वारा अपना चार्ज ग्रहण कर लिया गया है। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिला महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सेवा प्रदान करना डॉ. पुष्पलता के किए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें