भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। हाथरस लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। यहां को लेकर संशय बना हुआ है। 2019 में भाजपा ने नामांकन दाखिल होने के अंतिम तिथि से एक दिन पहले प्रत्याशी की घोषणा की थी। इस बार भी यह पुनरावृत्ति हो सकती है।
भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद हाथरस सुरक्षित सीट पर संशय की स्थिति बन गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने नामांकन दाखिल होने की अंतिम तिथि से एक दिन पहले ही इगलास से विधायक राजवीर दिलेर को प्रत्याशी बनाकर सबको चौका दिया था।
विज्ञापन
इस बार भी पहली सूची में हाथरस सीट प्रत्याशी घोषित नहीं होने से कयास और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस सीट पर टिकट मांगने वालों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। जिले के साथ साथ बाहरी दावेदार भी टिकट के लिए प्रयासरत है। दावेदार पैरवी कर संगठन के पदाधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।