फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बारिश से कई इलाकों में रहा बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का बदला हुआ मिजाज लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई तेज हवा शनिवार शाम तक चलती रही। कई क्षेत्रों में हवाओं के साथ आई बारिश ने बिजली की आपूर्ति को भी प्रभावित किया।
विज्ञापन




जगह-जगह बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति ठप रही। शनिवार दोपहर बाद तक शहर व देहातों के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसमें हाथरस शहर के मोहल्ला नवीपुर, नाई का नगला, खाती खाना, नगला चौबे, किला गेट, सासनी गेट, साकेत कालोनी, चित्रगुप्त नगर, बागला कालेज रोड, गांव सोखना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन






शहर में हल्की सी बारिश होने पर ही बिजली कट जाती है। जबकि अन्य जनपदों में ऐसा नहीं होता। शनिवार को भी बारिश होते ही बिजली काट दी, जो दो घंटे बाद आई।
-गौरव कुमार, घंटाघर।








मोहल्ले मेें दो फीडर की बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन बारिश व तेज हवाओं के कारण जर्जर तारों के टूटने का डर रहता है। इसलिए बिजली चली गई।
-संजय शर्मा, नवीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें