फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 35.99 लाख रुपये से वार्ड एक में होंगे विकास कार्य

Sat, 21 Dec 2024 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद ने वार्ड संख्या एक में करीब सात विकास कार्यों की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इन विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका के निर्माण अनुभाग की ओर से वार्ड संख्या एक में छोटी सड़क का इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण किया जाएगा। इस पर 3.38 लाख रुपये खर्च होंगे। नगला धन सिंह प्राथमिक विद्यालय में फर्नीचर का कार्य करीब 3.02 लाख और शौचालय का निर्माण 1.89 लाख रुपये से किया जाएगा।
इसके साथ नहरोई उच्च प्राथमिक विद्यालय में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण 4.85 लाख रुपये से कराया जाएगा। नगला अलगर्जी में पूरन देवी के घर से आंगनबाड़ी केंद्र तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का निर्माण 9.74 लाख रुपये से किया जाएगा। शिव कॉलोनी में एक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का निर्माण 6.99 लाख रुपये से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभव नगर में सीसी इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य 6.12 लाख रुपये से किया जाएगा। इस प्रकार कुल 35.99 लाख रुपये से पूरे वार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें