फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फंदे पर लटका मिला युवक, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

Sun, 23 Jun 2024 11:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मोहल्ला नवीपुर खुर्द निवासी विशाल नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था। इन दिनों विशाल अपने घर पर आया हुआ था। देर शाम परिजनों ने उसका शव घर में फंदे पर झूलता हुआ देखा, यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
मृतक विशाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर निवासी एक युवक 22 जून देर रात घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मोहल्ला नवीपुर खुर्द निवासी विशाल (21) पुत्र पुष्पेंद्र सिंह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था। छह महीने पहले ही उसकी शादी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मंडनपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। इन दिनों विशाल अपने घर पर आया हुआ था। 22 जून की देर शाम परिजनों ने उसका शव घर में फंदे पर झूलता हुआ देखा, यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी राम प्रवेश राय ने बताया है कि युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें