फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिकंदराराऊ के गांव कपसिया में मगरमच्छ ने एक कुत्ते को निगल लिया, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 09 Aug 2024 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मगरमच्छ की लंबाई करीब छह फुट है। इसके आतंक के कारण लोग तालाब के किनारे जाने से कतराने लगे हैं। बता दें कि गांव के इस तालाब में अक्सर मगरमच्छ विचरण करते नजर आते हैं। चार वर्ष पूर्व एक चार फुट के मगरमच्छ को वनकर्मी पकड़कर ले गए थे।
विज्ञापन
मगरमच्छ ने तालाब में घुसे कुत्ते को निगल लिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ स्थित गांव कपसिया के तालाब में एक मगरमच्छ देखा गया है। ग्रामीणों में इसे लेकर दहशत है। 9 अगस्त को एक कुत्ता तालाब में घुसा तो मगरमच्छ ने झपट्टा मारकर उसे निगल लिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह मगरमच्छ कई कुत्ते, बकरियों, मुर्गी और बगुलों को चट कर चुका है। ग्रामीण इसकी सूचना वन विभाग को भी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक वन विभाग ने इसको नहीं पकड़वाया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक मगरमच्छ की लंबाई करीब छह फुट है। इसके आतंक के कारण लोग तालाब के किनारे जाने से कतराने लगे हैं। बता दें कि गांव के इस तालाब में अक्सर मगरमच्छ विचरण करते नजर आते हैं। चार वर्ष पूर्व एक चार फुट के मगरमच्छ को वनकर्मी पकड़कर ले गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि शायद उसका यह बच्चा किसी तरह तालाब में रह गया हो और व्यस्क हो गया हो। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में यह कम नजर आता है, लेकिन शाम होते ही यह तालाब के किनारे पर आ जाता है। डर के कारण गांव के लोग शोर मचाकर ईंट-पत्थर मारकर इसे भगा देते हैं। डर के कारण ग्रामीण अपने पशुओं को तालाब किनारे नहीं जाने दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार तालाब में मगरमच्छ देखे, लेकिन इतना शिकारी जलचर पहली बार देखा है। वन विभाग भी इसे पकड़वाने में लापरवाही बरत रहा है। -देवेंद्र कुमार, ग्रामीण।
हमारे खेत तालाब के किनारे हैं, लेकिन अब वहां जाने में डर लगता है। शाम होने के बाद यह मगरमच्छ तालाब के किनारे आ जाता है।-गिरधारी, ग्रामीण।

हम लगातार इस मामले पर निगाह बनाए हुए हैं। वाइल्डलाइफ की टीम को आगरा कीटम से बुलाया था, लेकिन तालाब काफी बड़ा होने व पानी भरा होने के कारण मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। ग्राम प्रधान व ब्लॉक के अधिकारियों से संपर्क कर तालाब का पानी निकलवाने का का प्रयास कर रहे हैं, तांकि रेस्क्यू किया जा सके।-दिलीप कुमार, वन क्षेत्राधिकारी, सिकंदराराऊ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें