फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

Thu, 01 Feb 2018 12:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
दूसरे चित्र में गांव अईयापुर में फायरिंग व मारपीट के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में छोटे अईयापुर के तरफरा रोड पर जमीनी विवाद को लेकर बुधवार सुबह करीब 10 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट एवं फायरिंग हुई। इस घटना में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हुए हैं। एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उपचार के लिए उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। मारपीट में इस्तेमाल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा छोड़ने देने से नाराज महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर वापस लाने का भरोसा देकर उनको शांत कराया।
विज्ञापन


घटना में घायल एक पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। इसमें वादी गोपाल का आरोप है कि उसकी जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। जिसकी वजह से कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे विजय व लाल सिंह निवासीगण नयाबांस 30-40 अन्य लोगों के साथ उसके गांव अईयापुर आए। इन लोगों ने आते ही उसकी जमीन की तारबाड़ तोड़कर वहां ट्रैक्टर चलाने का प्रयास किए। जिसका उसके भाई शंकर लाल, भाभी लाड़ो देवी, ओमवती देवी, प्रताप आदि परिजनों ने विरोध किया।

इस पर आरोपियों ने उसके परिजनों के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। जब गांव के अन्य लोग उनको बचाने आए तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। भाई शंकर लाल (72) के ऊपर इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे उनको काफी गंभीर चोटें आई हैं। उनको उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है जबकि लाड़ोदेवी, ओमवती एवं चंद्रप्रकाश को भी काफी चोटें आई हैं। उनको उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से भी घटना के बारे में पुलिस को तहरीर दिए जाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें