फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं से सरेराह छेड़छाड़, बचाने वाले को पीटा

Mon, 13 Feb 2017 11:21 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में बच्चों को स्कूल से लेकर लौट रहीं दो महिलाओं के साथ सरेराह बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का विरोध जब एक राहगीर ने किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई और कपड़े फाड़ दिए गए। महिलाओं ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक वह शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित स्कूल से अपने बच्चों को लेने के बाद घर लौट रही थी। उसके साथ मोहल्ले की दूसरी महिला भी थी। तालाब चौराहे से दो बाइकों पर सवार मोहल्ले की तीन युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। जैसे ही महिलाएं मोहल्ले में पहुंची। आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और एक महिला का हाथ पकड़ लिया।

दूसरी महिला के साथ भी छेड़छाड़ की गई। महिलाओं ने इस पर आपत्ति जताई और आसपास से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई। महिलाओं के कहने पर रास्ते से गुजर रहे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जमकर पिटाई लगाने के बाद कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी युवकों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला की शिकायत पर इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें