फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर बाइक सवार भाइयों की मौत

Sat, 10 Mar 2018 11:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर शनिवार की दोपहर को जरैरा पुलिस चौकी के निकट प्राइवेट बस ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राइवेट बस को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए हाथरस भेज दिया है। मृतकों के पिता ने प्राइवेट बस के चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर को सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा शहादतपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार और अजय कुमार पुत्र पवन कुमार अपने फूफा के यहां हसायन क्षेत्र के गांव भेंकुरी जा रहे थे। तभी जरैरा पुलिस चौकी के निकट दोनों बाइक सवार भाई प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। बस से बाइक उलझने के कारण दोनों भाई काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए।

हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जरैरा पुलिस चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर सुशीलचंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर प्राइवेट बस को कब्जे में ले लिया है। जरैरा चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी कोतवाल हसायन प्रवीण कुमार सिंह को दी। कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को दी गई। दोनों भाइयों के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा गया। मृतक के पिता पवन कुमार ने बताया कि दोनों सगे भाइयों की तीन दिन पहले शादी तय हुई थी। अप्रैल में शादी होने वाली थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें