फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन फेल होने से 55 मिनट बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा ट्रैक 

Sun, 01 Apr 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
train
विज्ञापन
हाथरस। इंजन फेल होने के कारण हाथरस जंक्शन और पुरा स्टेशन के बीच (डाउन लाइन पर) नाहरलागुन-दिल्ली एसी सुपरफास्ट ट्रेन करीब 45 मिनट तक जंगल में खड़ी रही। इससे 55 मिनट तक दिल्ली-हावड़ा ट्रैक बाधित रहा और पटना राजधानी जैसी कुछ ट्रेनों को आसपास स्टेशनों पर खड़ा रखा गया। हालंाकि ट्रेन के ड्राइवर ने इंजीनियरों की मदद से इंजन को चालू कर लिया और इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन जिले के लिए जाने वाली एसी सुपरफास्ट ट्रेन ने हाथरस जंक्शन स्टेशन को रविवार शाम छह बजकर 30 मिनट पर क्रॉस किया। पांच मिनट बाद ट्रेन हाथरस जंक्शन और पुरा  स्टेशन के बीच थी, जब उसके इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रेलवे अधिकारियों ने इस ट्रेन के पीछे आ रही पटना राजधानी समेत दूसरी करीब आधा दर्जन ट्रेनों को रोक दिया।

रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और इंजन की खराबी दूर करने में जुट गए। वैकल्पिक इंजन मंगाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने कोशिश शुरू कर दी। हालांकि 45 मिनट बाद ट्रेन के ड्राइवर और इंजीनियरों की मेहनत रंग लाई और इंजन चालू हो गया। ट्रेन रवाना करने के कुछ देर बाद ट्रैक को पीछे इंतजार में खड़ी ट्रेनों के लिए शुरू कर दिया गया। हाथरस जंक्शन स्टेशन के स्टेशन मास्टर बीएस यादव ने बताया कि इंजन में खराबी आने के कारण ट्रेन को 45 मिनट के लिए डाउन लाइन पर खड़ा किया गया था। इंजन सही होने पर ट्रेन को रवाना कर ट्रैक को सात बजकर 20 मिनट पर चालू कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें