फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने शुभम के परिजनों को सौंपी फुटेज

Fri, 03 Mar 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
शुभम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के दिल्ली वाला चौक निवासी लापता सीए छात्र  माहेश्वरी का 14वें दिन भी कुछ पता aनहीं चला है। शुभम के परिजन अब भी उनकी तलाश में दिल्ली और नोएडा के बीच भटक रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शुभम के परिजनों ने नोएडा पहुंचकर एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और उनसे जल्द से जल्द शुभम का पता लगाने की मांग की। एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि उनकी टीमें लगातार शुभम की तलाश में घूम रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कोई सफलता हाथ लगेगी। शुभम की खोज-खबर के लिए उनके परिजनों ने अब दिल्ली में ही डेरा जमा दिया है। वह वहां लगातार दिल्ली और नोएडा पुलिस के अधिकारियों से मिलकर शुभम की खोजबीन की अपडेट की जानकारी लेते रहेंगे।

शुभम के पिता अंबरीष माहेश्वरी ने बताया कि नोएडा पुलिस ने कुछ वीडियो फुटेज भी मुहैया कराए हैं और इसमें हमें चैक करना है कि इन वीडियो में शुभम दिख रहा है या नहीं। शुभम के परिजनों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से भी बात की। उन्होंने भी बताया कि अभी छानबीन चल रही है। शुभम का कोई सुराग नहीं लगा है। शुभम के परिजनों ने जेवर टोल प्लाजा भी पर भी इसी उम्मीद में दोबारा जानकारी की कि शायद उन्हें अपने बेटे के बारे में कोई सुराग मिल जाए, लेकिन यहां से भी उन्हें नाउम्मीद ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 18 फरवरी को शुभम उस वक्त लापता हो गए थे, जब वह रोडवेज बस से बाया यमुना एक्सप्रेस दिल्ली से हाथरस आ रहे थे। आखिरी बार जोवर टोल प्लाजा के पास से उन्होंने 9.40 बजे अपनी मां से बात की थी, जिसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया था। तब से परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन आज तक न तो शुभम का पता लगा है और न हीं उनकी कोई सटीक लोकेशन मिल पाई है, जिससे परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। शुभम के नहीं मिलने से उनके परिजनों का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें