फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त नहीं

Mon, 19 Mar 2018 11:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
train
विज्ञापन
 हाथरस जंक्शन स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार देर रात एक वृद्ध का शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंच  गई। सोमवार रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


यह शव जिस जगह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, वहां ऊपरगामी पुल से हाथरस रोड हॉल्ट के लिए एक पुराना रेलवे ट्रैक गुजर रहा है। शव पर मौजूद घावों को देखकर लोगों ने अंदेशा जताया कि वृद्ध का पैर हाथरस रोड हॉल्ट से गुजर रही किसी ट्रेन से फिसला होगा और पुल से टकराकर नीचे से गुजर रहे ट्रैक पर आ गिरा होगा।

हालांकि पुलिस की थ्योरी इससे अलग दिखाई दी। चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार ने बताया कि शव के शरीर पर चोटों को देखकर यह लगता है कि हादसा रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से हुआ है। महेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें