फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननद बनाने का झांसा देकर महिलाओं को ठगा

Mon, 19 Mar 2018 11:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
ठगी
विज्ञापन
 शहर की साकेत कॉलोनी में सोमवार को चार महिलाओं के एक गिरोह ने कुछ महिलाओं के साथ ठगी कर ली। उन्हें अपनी बेटी की ननद बनाने की बात कहकर महिलाएं कपड़े, बर्तन, नकदी आदि लेकर चंपत हो गईं। 
विज्ञापन

ठगी की शिकार महिलाओं में शामिल राजकुमारी और राजवती ने बताया कि ठग महिलाएं पहले राजकुमारी के घर पहुंची। इसके बाद वह राजवती और कॉलोनी की दूसरी महिलाओं के घर पर गईं। 

पीड़ित महिलाओं के मुताबिक ठगाें ने उनसे कहा कि उनकी बेटी की शादी है। उसकी कोई ननद नहीं है। ठगों शादी की रश्म में ननद का फर्ज अदा करने का आह्वान किया। इसके लिए कपड़े, बर्तन और कुछ नकदी मांगी। राजकुमारी उनकी बातों में आ गई और उसने सामान दे दिया। ऐसा ही ठग महिलाओं ने राजवती व अन्य महिलाओं के साथ भी किया।
विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं का कहना है कि कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर ठगों ने उन्हें वश में कर लिया और सामान, नकदी लेकर चंपत हो गई। ठग महिलाओं के चले जाने के बाद पीड़ित महिलाओं को ठगी का अहसास हुआ। इस    दौरान कुछ हंगामा भी हुआ। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें